शहद के साथ करें लहसुन का सेवन, मिलेगा सुंदर जीवन, वैद्य जी से जानिएं इसके और लाभ

शहद के साथ करें लहसुन का सेवन, मिलेगा सुंदर जीवन, वैद्य जी से जानिएं इसके और लाभ

लहसुन को छीलकर इसकी कली को हल्‍का सा दबाकर कूटें, फि‍र इसमें शहद मिलायें। कुछ देर रखने के बाद लहसुन में जब शहद अंदर तक भर जाए, तब इसका सेवन करें। ध्यान रहे कि इसका सेवन आपको सुबह खाली पेट करना है।

जानिएं इसके सेवन से होने वाले पांच लाभ 

प्रतिरोधकता : अगर आपकी प्रतिरोधक क्षमता में कमी आई है, तो इसका सेवन शुरू करें। शरीर की रोग प्रतिरोधकता बढ़ाने के लिए इसका उपयोग बेहद फायदेमंद साबित होगा।

इंफेक्शन : किसी भी तरह के फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए यह लाभकारी है। एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर यह मिश्रण आपको किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से बचाए रखने में सहायक है।

कोलेस्ट्रॉल : शहद और लहसुन, दोनों ही कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अहम भूमिका निभाते हैं। यह हृदय की धमनियों में जमे हुए कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मददगार साबित होता है।

खराश : गले की समस्याएं जैसे खराश व सूजन आदि में इसका उपयोग फायदेमंद है। एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण यह आपको पूरी तरह से राहत दिलाने में सहायक होगा।

सर्दी : सर्दी जुकाम से बचने के लिए इस मिश्रण का प्रयोग फायदेमंद है। तासीर में गर्म होने के कारण यह सर्दी जनित रोगों से आराम दिलाने में काफी कारगर है।

आचार्य डॉ. आरपी पांडे वैद्य जी
संस्थापक अनंत शिखर सेवा ट्रस्ट 
सद्गुरु औषधालय साकेत पुरी 
सम्पर्क सूत्र : 9670108000, 9455831300, 7007195100
Tags: Ayodhya

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट