दूसरे के नाम पर कर रहे थे नौकरी, बीएसए ने पांच शिक्षकों को किया बर्खास्त

दूसरे के नाम पर कर रहे थे नौकरी, बीएसए ने पांच शिक्षकों को किया बर्खास्त


अमेठी। बीएसए एके पाठक ने पांच शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया है। ये सभी शिक्षक दूसरे के शैक्षिक अभिलेख पर सहायक अध्यापक की नौकरी कर रहे थे। अब इन शिक्षकों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज होगा। इसके लिए बीएसए ने संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया है।

वर्ष 2016 में 16648 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति हुई थी, जिसमें जिले को 508 सीट आवंटित थी। नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों की जांच चल रही थी। इसमें  बाजारशुकुल के प्राथमिक विद्यालय पूरे बक्खतावर में तैनात सहायक अध्यापक भारतेन्दु सिंह, शेखपुर में अनुज कुमार सिंह, पूरे पाहा में कौशलेन्द्र यादव, सिंहपुर के पेडरिया में श्याम राठौर व जामो के पूरे जिवनन्दन तिवारी में तैनात अनुपम कुमार का शैक्षिक प्रमाण पत्र फिरोजाबाद में तैनात शिक्षकों का मिला। जांच पड़ताल में फिरोजाबाद में तैनात शिक्षक सही मिले। बीएसए ने कूटरचित तरीके से नौकरी पाने वाले शिक्षकों को पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया, लेकिन इन्होंने पक्ष न रखा। शुक्रवार को बीएसए ने पांचों शिक्षकों को बर्खास्त कर मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश खंड शिक्षा अधिकारियों को दिया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश