प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुदकुशी का प्रयास, बलिया से जुड़ा है तार

प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुदकुशी का प्रयास, बलिया से जुड़ा है तार

नोएडा : नोएडा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक प्रेमी अपनी प्रेमिका की हत्या कर खुदकुशी का प्रयास किया। आरोपी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना नोएडा सेक्टर 63 थाना इलाके की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, निशा (22) बुधवार रात को छिजारसी में रहने वाले धनंजय के कमरे पर गई थी। दोनों एक दूसरे को जानते थे। लोगों ने उसे कई बार धनंजय के कमरे में आते-जाते हुए देखा था। धनंजय पहले से शादी शुदा है और उसकी पत्नी गांव बलिया में रहती है।

बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कमरे में एक युवती का शव मिला है। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि युवती के गले पर निशान है। आरोपी ने ब्लेड से युवती के गले पर वार किया था। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले है। उससे कुछ दूरी पर धनंजय गंभीर हालत में जमीन पर पड़ा मिला। जांच में सामने आया कि उसने हत्या करने के बाद खुशकुशी का प्रयास किया था। उसने ब्लेड से अपना गला काटने की कोशिश की थी। खून निकलने की वजह से वह जमीन पर बेहोशी की हालत में गिर पड़ा। पुलिस ने तत्काल धनंजय को अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़े शिवलिंग चोरी का खुलासा न होने से बढ़ा आक्रोश, बंद रहा बलिया का यह बाजार

बताया गया कि दोनों काफी दिनों से एक दूसरे को जानते थे, दोनों एक ही गांव के रहने वाले है। इस बात से धनंजय की पत्नी अनजान थी। दोनों के बीच क्या विवाद हुआ, इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। युवती के परिजनों को जानकारी दी गई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि निशा ने अपने घर में बताया कि वह अपनी दोस्त कशिश से मिलने जा रही है। ये बहाना बनाकर वो धनंजय के घर पहुंची। निशा आरोपी को चाचा बोलती थी। पुलिस धनंजय के होश में आने का इंतजार कर रही है।

यह भी पढ़े नाबालिग से गैंगरेप केस में बड़ा एक्शन : SHO सस्पेंड, चौकी इंचार्ज फरार, एक गिरफ्तार

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...