युवक ने खुद को किया आग के हवाले, जांच में जुटी पुलिस

युवक ने खुद को किया आग के हवाले, जांच में जुटी पुलिस


लखनऊ। श्रावस्ती में रविवार की रात एक युवक खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। झुलसे युवक को परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल ले गये। हालत गंभीर देख उसे लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

मामला मल्हीपुर थानाक्षेत्र के जमुनहा बाजार का है। यहां के निवासी रितिक जायसवाल (19) पुत्र सत्यनारायण की रविवार रात परिवारजनों से कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर वह घर से बाइक लेकर चला गया। कुछ देर बाद परिवारजनों को सूचना मिली कि कलकलवा बांध के किनारे राम प्रताप सिंह के भट्ठा के पास रितिक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। 

सूचना पर परिजन व बाजार के लोग पहुंचे। तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। आनन-फानन में उसको सीएससी मल्हीपुर पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने रितिक को बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ  ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से लखनऊ ले जाते समय रास्ते में रितिक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली