भाजपा की गलत नीति से संविधान और लोकतंत्र खतरे में : सनातन पांडेय

भाजपा की गलत नीति से संविधान और लोकतंत्र खतरे में : सनातन पांडेय

बैरिया, बलिया : भाजपा की गलत नीति से संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। किसान का कर्ज माफ नहीं किया जा रहा है। उद्योगपतियों का करोड़ों रुपया कर्ज माफ किया जा गया है। ऐसा हर वर्ग का पढ़ा लिखा व्यक्ति महसूस कर रहा है। संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन ने प्रयास शुरू किया है।

 

जनता के सहयोग से इसे बचाया जाएगा। उक्त उद्गार हैं इंडिया गठबंधन के लोकसभा बलिया के प्रत्याशी सनातन पांडे के, जो रविवार की देर शाम आधा दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के बाद दलन छपरा स्थित मवेसी खाना परिसर में एक बड़े नुक्कड़ सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर कई आरोप लगाए। कहा कि अगर इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो सेना से अग्नि वीर योजना समाप्त कर दी जाएगी।

 

जनता को मिलने वाला 5 किलो राशन बढ़ाकर 10 किलो दिया जाएगा। वहीं, प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति को साल में एक लाख रुपया इंडिया गठबंधन की सरकार देगी। उन्होंने कहा कि बलिया की लड़ाई राम रावण की लड़ाई जैसी है। एक सोने की लंका है तो दूसरी तरफ मेरे पास लड़ने के लिए कोई संसाधन नहीं है। ऐसे में जनता को तय करना होगा कि बलिया के लिए बेहतर उम्मीदवार कौन है ? उन्होंने स्व. चंद्रशेखर जी को अपना आदर्श बताते हुए कहा कि वह सच्चे समाजवादी थे। ऐसे में बलिया की जनता को समाजवाद व चंद्रशेखर जी के विचारों की परिभाषा को तय करना होगा।

 

उन्होंने अपने पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से कई उदाहरण देकर आग्रह किया। विधायक जयप्रकाश अंचल, सपा के विधानसभा बैरिया अध्यक्ष दशरथ यादव, पूर्व प्रधान विद्यासागर यादव, सुमन पांडे, शंभू पांडे, अमर मिश्रा, ददन पाण्डेय, धर्मेंद्र यादव, मुन्ना यादव, वाचस्पति द्विवेदी, धर्मनाथ यादव, रासबिहारी यादव, अमित तिवारी, विश्राम दुबे, शैलेश सिंह, सुरेश सिंह, वीरेंद्र यादव, पूर्व प्रधान राज नरायण पासवान सहित दर्जनों लोगों ने सभा को संबोधित किया। सभा में उमड़ी भीड़ ने सनातन पांडेय का फूल मालाओं से स्वागत किया।

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस Murder In Ballia : युवा सब्जी विक्रेता की हत्या, एक्शनमोड में पुलिस
बलिया : रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा रेवती बीज गोदाम के पास दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 9 मार्च का राशिफल
IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक
बलिया में रफ्तार का कहर : बोलेरो और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, बालक की मौत; कई घायल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर बलिया की नेहा यादव की पुकार... सुनों स्त्री
TET की अतिवार्यता के खिलाफ एकजुट हुए बलिया के तमाम शिक्षक और कर्मचारी संगठन, निर्णायक जंग का ऐलान
बलिया में लाठी-डंडे और लात-घूसों से युवक को मार डाला, वांछित गिरफ्तार