दोस्तों के साथ मिलकर बेटे ने की थी पिता हत्या

दोस्तों के साथ मिलकर बेटे ने की थी पिता हत्या


वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र के कचनार में व्यावसायिक कांप्लेक्स के मालिक जयहिंद पटेल उर्फ गोलई की हत्या मामले में पुलिस ने किशोर बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। इसने अपने दोस्‍तों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। 

पूछताछ में मृतक के किशोर बेटे ने बताया कि पिता की हत्या करने से पहले उसने अपने दोस्‍तों के साथ मिलकर योजना बनाई थी। तय समयानुसार शुक्रवार की रात दोस्तो संग उस रास्ते से आया, जिस पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे।  यह भी बताया कि पिछले दो वर्ष में उसके पिता ने जमीन बेचकर करीब दो करोड़ रुपये उड़ा दिए। इससे नाराज बेटे की दो जुलाई को पिता से विवाद भी हुआ था। इसके बाद वह दोस्तों के साथ राजातालाब पावर हाउस के पास रहने लगा था। बताया कि दरवाजा खोलते ही एक दोस्त ने पिता के सिर पर चारपाई के पाया से वार कर अचेत कर दिया। इसके बाद किशोर बेटे ने दोस्त के साथ मिलकर गला रेतकर हत्या कर दी।

Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली