लंदन वाली प्रियंका के नाम पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त

लंदन वाली प्रियंका के नाम पर नौकरी कर रही शिक्षिका बर्खास्त

मिर्जापुर। लंदन में रहने वाली प्रियंका के नाम पर नौकरी कर रही शिक्षिका प्रियंका यादव की नियुक्ति को अपर शिक्षा निदेशक राजकीय डॉ अंजना गोयल ने बर्खास्त कर दिया है। शिक्षिका मिर्जापुर जिले के पहाड़ी क्षेत्र के भरपुरा स्थित राजकीय विद्यालय में तैनात थी। शिक्षिका के खिलाफ यह कार्रवाई गुमनाम शिकायती पत्र से खुले राज के बाद मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक मीरजापुर मंडल कामता राम पाल एवं गठित त्रिस्तरीय जांच समिति की रिपोर्ट पर की गई है। 

लंदन में रहने वाली प्रियंका (वास्तविक पुत्री मनोज कुमार प्रजापति चक्रवर्ती, पता रामकृष्ण नगर गुरसहायगंज कन्नौज, हाल पता बालाजी नगर तिरवा रोड, नजसरापुर कन्नौज) के शैक्षिक अभिलेख पर मीरजापुर के पहाड़ी स्थित राजकीय बालिका हाईस्कूल भरपुरा में शिक्षक की नौकरी करने के प्रकरण का खुलासा 24 फरवरी को गुमनाम पत्र से होते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह वहां लंदन में अपना परिवार संभाल रही हैं, जबकि यहां उनके कागजात पर दूसरी महिला प्रियंका यादव पुत्री अजमेर सिंह यादव (पता ग्राम अदमापुर पोस्ट रोहिली थाना तालग्राम, तहसील छिबरामऊ कन्नौज) करीब छह वर्षाें से नौकरी कर रही थी। वह लगभग 40 लाख रुपये से ज्यादा वेतन के रूप में ले चुकी थी। शिकायत के बाद विंध्याचल मंडल में अभिलेखों के सत्यापन के दौरान मामला पकड़ में आया है। लंदन वाली प्रियंका के पिता ने पुलिस अधीक्षक कन्नौज से शिकायत करके आरोपितों पर कार्रवाई की मांग किया था। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी