कौन है... कहां की है 'वो', नहीं हो सकी शिनाख्त Ballia News
On



नगरा, बलिया। मंगलवार को एक युवती का शव नगरा थाना क्षेत्र में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
ग्रामीण नहर के पास के खेतों पर जा रहे, तभी पुलिया के पास एक युवती का शव देख उनका कदम ठहर गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। हालांकि करीब 20 वर्षीय युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि युवती काले रंग की सलवार व समीज पहने हुई थीं।
Tags: mau

Related Posts
Post Comments

Latest News
14 Mar 2026 08:10:57
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...



Comments