गैस सिलेंडर से भरा टैंकर पलटा, भड़की भीषण आग ; जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर



MP News : रायसेन में एलपीजी गैस का टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे टैंकर में आग लग गई। हादसे में टैंकर चालक और क्लीनर की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी भयावह थी कि हाईवे पर ट्रैफिक रोकना पड़ा। सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह भयानक हादसा रविवार दोपहर करीब 3 बजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में बाड़ी के पास नेशनल हाईवे पर हुआ।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रायसेन में नागिन मोड़ के पास तेज रफ्तार टैंकर पलटते ही आग का गोला बन गया। ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। काले धुएं के गुबार उठने लगे। टैंकर में लगी आग से सड़क किनारे बनी तीन झुग्गियां भी जल गई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए। आग इतनी भयानक थी कि काफी देर तक टैंकर के पास कोई नहीं पहुंच सका।
पुलिस के मुताबिक, 7 दमकलों की मदद से गैस टैंकर में लगी भीषण आग पर काबू पाया। लेकिन टैंकर पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था। आग बुझाने के बाद टैंकर से ड्राइवर और क्लीनर के शव निकाले गए। इसके बाद हाईवे पर ट्रैफिक शुरू हो पाया। टैंकर जबलपुर की ओर जा रहा था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
टैंकर में लगी भीषण आग pic.twitter.com/3FxnDAb2qi
— Raju Sharma (@RajuSha98211687) March 10, 2024

Related Posts
Post Comments



Comments