प्राइवेट स्कूलों में अब अभिभावक जमा कर सकेंगे फीस, ताकि...

प्राइवेट स्कूलों में अब अभिभावक जमा कर सकेंगे फीस, ताकि...


लखनऊ। कोरोना के चलते लाॅॅकडाउन के कारण प्राइवेट स्कूलों में अभिभावक फीस नहीं जमा कर पा रहे हैं। यही नहीं स्कूल बंद होने से शिक्षकों व कर्मियों को वेतन भी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अब स्कूलों में आफिस खोलने के लिए दो कर्मियों को विशेष पास जारी किए जाएंगे। दो कर्मियों को विशेष पास देने के लिए प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला की ओर से बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया। स्कूल सिर्फ मासिक आधार पर ही फीस ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि तमाम अभिभावक लाकडाउन के कारण फीस नहीं जमा कर पा रहे हैं। सभी जिलाधिकारी स्कूलों द्वारा नामित दो कर्मियों को पास जारी करेंगे। उधर स्कूलों को पहले ही सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि वह मासिक फीस ही अभिभावक से लें, त्रैमासिक फीस किसी कीमत पर न लें। जो अभिभावक किन्हीं कारणों से फीस नहीं जमा कर पा रहें उन पर दबाव न बनाएं और न ही विद्यार्थी का नाम न काटें।

देखें आदेश


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर