बिना परीक्षा के पास होंगे कक्षा 6 से 9 और 11वीं के छात्र

बिना परीक्षा के पास होंगे कक्षा 6 से 9 और 11वीं के छात्र


लखनऊ। उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा विभाग के राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 6, 9 और 11वीं में अध्ययरत विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही पास कर अगली कक्षा के लिए प्रोन्नत किया जाएगा। कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते स्कूलों में अब तक परीक्षाएं आयोजित नहीं हो पाने के चलते विभाग ने यह निर्णय लिया है।

माध्यमिक शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने सोमवार को इसका शासनादेश जारी किया। प्रमुख सचिव के मुताबिक लॉकडाउन के चलते अब स्कूलों में कक्षा 6, 9 और 11वीं के विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा कराना संभव नहीं है।

ऐसी स्थिति में विभाग ने इन कक्षाओं में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को पास कर अगली कक्षा के लिए प्रोन्नत करने का निर्णय किया है। गौरतलब है कि बेसिक शिक्षा विभाग ने मार्च में ही कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के पास कर दिया है।


70 फीसदी स्कूलों में हो चुकी थी परीक्षाएं

माध्यमिक शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 70 प्रतिशत राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में परीक्षाएं हो चुकी हैं। करीब 30 प्रतिशत विद्यालयों में ही परीक्षाएं आयोजित नहीं हुई थीं। वहीं, लॉकडाउन के कारण उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं हो सका था। सरकार के इस निर्णय के बाद अब मूल्यांकन कर विधिवत परिणाम जारी करने की आवश्यकता नहीं होगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली