यूपी में कुछ माह टाला जा सकता है पंचायत चुनाव, ये है वजह

यूपी में कुछ माह टाला जा सकता है पंचायत चुनाव, ये है वजह



लखनऊ। कोरोना संकट का असर उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव की तैयारियों पर भी पड़ रहा है। इन चुनावों को समय से करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने फरवरी व मार्च में जो कार्य योजना बनायी थी, अब वह अधर में लटक गयी है। मतपत्रों की छपाई, मतपेटियों व चुनाव सामग्री आदि की आपूर्ति के लिए टेण्डर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण के लिए भी अब नये सिरे से कार्ययोजना बनायी जाएगी। इस बीच प्रदेश सरकार ने पंचायत चुनाव करवाने के लिए 490 करोड़ रूपये जारी कर दिये हैं।


राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश की ग्राम पंचायतों के मौजूदा ग्राम प्रधानों का कार्यकाल आगामी 25 दिसम्बर को समाप्त हो रहा है। इसी क्रम में अगले साल 13 जनवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष और 17 मार्च को क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होगा। उससे पहले यह चुनाव करवाए जाने जरूरी हैं। मगर मौजूदा हालात में समय से तैयारियां पूरी न हो पाने से इन पंचायत चुनावों को कुछ माह के लिए टाला भी जा सकता है।

आयोग के सूत्रों के अनुसार अगर आगामी 30 अप्रैल तक स्थितियां सामान्य हो भी जाएं तो भी मई और जून के दो महीनों में पंचायतों का परिसीमन पूरा किया जाएगा। जिन ग्राम पंचायतों का पिछले 5 वर्षों में शहरी निकायों में विलय हुआ है, उनको हटाकर अब ऐसी पंचायतों के नये सिरे से वार्ड तय होंगे। इसके बाद जुलाई में वोटर लिस्ट का विस्तृत पुनरीक्षण शुरू होगा, जिसमें साढ़े तीन से चार महीने का समय लगेगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर