निजीकरण का फैसला टला, बिजली कर्मियों की हड़ताल वापस
On



लखनऊ। यूपी का बिजली संकट ख़त्म होने की संभावना है, क्योंकि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. को निजी हाथ में सौंपने का फैसला तीन महीने के लिए टाल दिया गया है। तीन महीने बाद समीक्षा होगी। इस फैसले के बाद बिजलीकर्मियों की हड़ताल को कर्मचारी संगठनों ने वापस ले लिया है।निजीकरण को लेकर प्रदेश सरकार और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच बैठक खत्म हो गयी है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों के साथ आला अधिकारियों को लेकर हाई-लेवल बैठक भी की थी।
Tags: लखनऊ

Related Posts
Post Comments

Latest News
13 Mar 2026 08:02:53
UP Panchayat Chunav : यूपी में पंचायत चुनाव कब होगा ? यह अभी तय नहीं है, पर मत पत्रों की...



Comments