एक से 5 मार्च तक निरस्त रहेगी ये ट्रेनें, बलिया से चलने वाली दो गाड़ियां शामिल ; चार का बदला रूट और...

एक से 5 मार्च तक निरस्त रहेगी ये ट्रेनें, बलिया से चलने वाली दो गाड़ियां शामिल ; चार का बदला रूट और...

वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मंडल के इंदारा-फेफना खण्ड पर इंदारा-रतनपुर-रसड़ा के मध्य दोहरीकरण के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इंटरलॉक, नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन, पुनर्निर्धारण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन एवं नियंत्रण किया जायेगा। इसकी जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी, वाराणसी अशोक कुमार ने दी।

निरस्तीकरण
-बलिया से 01 से 05 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05171 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 
-शाहगंज से 02 से 06 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05172 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 
-बलिया से 03 से 05 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05167 बलिया-शाहगंज अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 
-शाहगंज से 03 से 05 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05168 शाहगंज-बलिया अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 
-दोहरीघाट से 03 से 05 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05477 दोहरीघाट-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 
-मऊ से 03 से 05 मार्च, 2024 तक चलने वाली 05478 मऊ-दोहरीघाट अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी। 

मार्ग परिवर्तन
-अजमेर से 26 एवं 29 फरवरी, 2024 को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस निर्घारित मार्ग मऊ-इंदारा-फेफना-बलिया-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का ठहराव बलिया स्टेशन पर नहीं होगा।
-किशनगंज से 03 मार्च, 2024 को चलने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस निर्घारित मार्ग छपरा-बलिया-फेफना-इंदारा-मऊ-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बलिया-गाजीपुर सिटी-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का ठहराव मऊ एवं आजमगढ़ स्टेशनों पर नहीं होगा।
-छपरा से 03 मार्च, 2024 को चलने वाली 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस निर्घारित मार्ग छपरा-बलिया-फेफना-इंदारा-मऊ-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग बलिया-गाजीपुर सिटी-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का ठहराव चिलकहर, रसड़ा, रतनपुरा, इंदारा, मऊ, मुहम्दाबाद, सठियावं, आजमगढ़, सरायमीर एवं खोरासन रोड स्टेशनों पर नही होगा। 
-वाराणसी सिटी से 03 मार्च, 2024 को चलने वाली 15112 वाराणसी सिटी-छपरा एक्सप्रेस निर्घारित मार्ग औंड़िहार-मऊ-इंदारा-फेफना-बलिया के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-गाजीपुर-बलिया के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का ठहराव सादात, जखनिया, दुल्लहपुर, मऊ, इंदारा, रतनपुरा, रसड़ा, चिलकहर एवं फेफना स्टेशनों पर नही होगा। 
पुनर्निर्धारण
-बलिया से  28 फरवरी, 2024 को चलने वाली 01026 बलिया-दादर विशेष गाड़ी बलिया से 100 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
-वाराणसी सिटी से  03 मार्च, 2024 को चलने वाली 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
-गोरखपुर से  03 मार्च, 2024 को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।

यह भी पढ़े इन-इन तारीखों को निरस्त रहेगी यह पैसेंजर ट्रेन, इनका बदला रूट

शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन
-छपरा से 03 मार्च, 2024 को चलने वाली 05443 छपरा-मऊ अनारक्षित विशेष गाड़ी भटनी में शार्ट टर्मिनेट होगी। यह गाड़ी भटनी-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।

गाड़ियों का नियंत्रण
-सूरत से 23, 25 फरवरी एवं 01 मार्च, 2024 को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 100 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
-सूरत से 26 एवं 29 फरवरी,2024 को चलने वाली 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस मार्ग में 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
-अमृतसर से 24 एवं 26 फरवरी, 2024 को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 100 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
-दादर से 02 मार्च, 2024 को चलने वाली 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी मार्ग में 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

Post Comments

Comments

Latest News

कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल
मेषभूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य...
National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Ballia News : पूर्व जिला मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि