महिला डॉक्टर सुसाइड केस में प्रेमी गिरफ्तार, पति का दोस्त है आरोपी

महिला डॉक्टर सुसाइड केस में प्रेमी गिरफ्तार, पति का दोस्त है आरोपी

CG News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में महिला डॉक्टर के सुसाइड केस में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का मामला सामने आया है। महिला डॉक्टर का अपने पति के दोस्त रियल स्टेट कारोबारी व जिम संचालक से अफेयर था। पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस मामले में महिला के मायके वालों ने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। लेकिन, पुलिस ने डॉक्टर पति के खिलाफ सबूत नहीं मिलने का दावा किया, इसीलिए उसे आरोपी नहीं बनाया गया। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

मीडिया रिपोर्ट के . मुताबिक आरोपी मृतका के पति का दोस्त था। दरअसल डॉक्टर पूजा चौरसिया ने बाबा पार्क स्थित मायके वाले घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से पुलिस बारीकी से जांच कर रही थी। शुरुआत में डॉक्टर के डिप्रेशन में होने की खबर थी। लेकिन जांच के दौरान पुलिस के शक की सुई प्रेमी की ओर घूमी। शक के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। पूछताछ में प्रेमी ने उनके बीच हुए विवाद की बात स्वीकारी, जिसके बाद पुलिस ने मृतका के बॉयफ्रेंड सूरज पांडे को गिरफ्तार कर लिया। बता दे कि डॉक्टर के माता पिता विदेश में रहते थे, आत्महत्या के पहले डॉक्टर के पिता की मौत हुई थी।

ये है मामला
11 मार्च को सरकण्डा अशोक नगर निवासी डॉ. पूजा चौरसिया कौशिक की लाश सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में स्थित उनकी मां के घर मे फांसी पर लटकी हुई मिली थी। 12 मार्च को मृतका की मां रीता चौरसिया ने अमेरिका से लौटने के बाद हत्या का आरोप लगाकर जांच की मांग की थी। सिरगिट्टी पुलिस ने घटना के दिन मौके पर उपस्थित सरकण्डा अशोकनगर रघु विहार कालेनी निवासी सूरज पाण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पुलिस को बताया, कि मृतका के साथ उसकी दोस्ती थी। बाद में उसने उससे दूरी बना ली थी। घटना के दिन भी उसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई थी। इससे डॉ. पूजा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने जांच के बाद धारा 306 के तहत अपराध कायम कर आरोपी सूरज पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया। 

यह भी पढ़े हाइवे पर भीषण सड़क हादसा : कई वाहन टकराए, सात लोग जिन्दा जले

 

यह भी पढ़े जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेसियों ने भारत के प्रथम पीएम पं. जवाहर लाल नेहरू को कुछ यूं किया याद

Post Comments

Comments

Latest News

कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल
मेषभूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य...
National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Ballia News : पूर्व जिला मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि