कुएं में मिला सगे भाईयों का शव, मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस

कुएं में मिला सगे भाईयों का शव, मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के पार्वतीपुर गांव में कुएं में डूबने से सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों भाई शनिवार की सुबह नहाने के लिए कुएं में गए थे। दोनों नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। दोनों भाई कुएं में डूबे हुए मिले। घटना से परिजन सदमें में हैं। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। मृतक राजीव साहू कक्षा पांचवीं और विशाल कक्षा दूसरी का छात्र था। हादसे से नंदकुमार साहू और परिवारजन सदमे में हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेमनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत पार्वतीपुर निवासी नंद कुमार साहू का बेटा राजीव साहू (11) और विशाल (7) शनिवार सुबह घर से कुछ दूर स्थित खेत में कुएं में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान दोनों कुएं में डूब गए। काफी देर तक वे नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। नंद कुमार साहू की बड़ी बेटी शीतल दोनों को खोजते हुए कुएं के पास पहुंची तो दोनों बच्चों का कपड़ा और चप्पल कुएं के पास पड़ा था।

शीतल ने कुएं में झांक कर देखा तो दोनों भाई डूबे हुए मिले। दौड़ते हुए वह वापस घर पहुंची, पिता और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन पहुंचे और सीढ़ी लगाकर दो लोग कुंए में उतरे। दोनों बच्चों को जब तक कुएं से बाहर निकाला गया, दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों को सीएचसी उदयपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उदयपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शनिवार शाम सौंप दिया गया है। 

यह भी पढ़े 60 साल के जीजा से साली को हुआ प्यार, दोनों हुए फरार

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : बच्चों के विवाद में जमकर चले ईंट पत्थर और लाठी डंडे Ballia News : बच्चों के विवाद में जमकर चले ईंट पत्थर और लाठी डंडे
बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के तालिबपुर गाँव में बच्चों के विवाद में जमकर चले ईंट पत्थर व लाठी...
Ballia News : ज्योति को 'बुझाकर' कर दिया गायब
बलिया DM ने किया DH का निरीक्षण, इन विन्दुओं पर रहा विशेष फोकस
एनडीआरएफ टीम ने सनबीम बलिया के बच्चों को सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर
Ballia Basic Education : स्कूल में रोली चंदन और पुष्प-वर्षा से बच्चों का अभिनन्दन
MES में चयनित बलिया के आकाश और उनके पैरेंट्स को प्रयागराज के महापौर ने किया सम्मानित
बकरी को निगलकर अजगर ने कर दी बड़ी भूल, VIDEO देख चौक जायेंगे आप