मोहब्बत जिंदाबाद : पहले प्रेमी की हुई जमकर धुनाई, फिर करवा दी प्रेमिका से शादी

मोहब्बत जिंदाबाद : पहले प्रेमी की हुई जमकर धुनाई, फिर करवा दी प्रेमिका से शादी

Bihar News : वेलेंटाइन डे पर अपने प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों ने जमकर पिटाई कर दी।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस की 112 टीम ने प्रेमी को प्रेमिका के घर वालों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। घटना बेतिया जनपद के जगदंबा नगर मोहल्ले की है। वहीं, प्रेमी ने घटना के बारे में बताया कि रमना मैदान में वह क्रिकेट मैच देख रहा था। इसी दौरान राजा, मेहदी हसन, साहिल, दिलशेर, समजद उसे जबरन खींचकर एक घर में ले गए। वहां लाठी से बुरी तरह मारा गया।

पीड़ित प्रेमी ने बताया कि लड़के के रिश्तेदारों ने उसे बांस, रॉड, लात-घूंसों से बहुत मारा। पीट-पीट कर लड़के का चेहरा खराब कर दिया है। यहा बता दें कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। दोनों के घरों की दूरी बहुत ही करीब है। नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सूचना मिली है कि दोनों का निकाह करा दिया गया है। अगर शिकायत मिलती है तो विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

इधर, लड़की ने प्रेमी को पीटता देख उसके घर वालों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद उसे बचाया जा सका। पिटाई के दौरान प्रेमिका अपने घर से निकलकर प्रेमी के घर पहुंच गई। उसने वाजिब के परिजनों को बताया कि आपके बेटे को मेरे घर वाले पीट रहे हैं। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और मोहल्ले के लोगों के हस्तक्षेप पर वाजिब को मुक्त कराया गया।

यह भी पढ़े दुल्हन की सफल सर्जरी : स्टेज पर दूल्हे को जयमाला पहनाते समय सिरफिरे ने मारी थी गोली

वाजिब को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कैजुएल्टी वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं, लड़की अपने घर जाने को तैयार नहीं थी। उसका कहना था कि परिवार वाले उसे मार डालेंगे। बुधवार को दोनों प्रेमियों के परिजनों के राजी होने पर निकाह तय हुआ, जिसके बाद प्रेमी को अस्पताल से इलाज के बाद घर ले जाया गया और उसकी प्रेमिका से निकाह पढ़वाया गया। निकाह के बाद दोनों दंपती एक साथ रह रहे हैं।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
बलिया : मऊ-बलिया रेलखंड पर स्थित जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब 100 मीटर दूर ट्रेन की...
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल