छुट्टी से 5 मिनट पहले स्कूल का सच देखने पहुंच गए अपर मुख्य सचिव, फिर...

छुट्टी से 5 मिनट पहले स्कूल का सच देखने पहुंच गए अपर मुख्य सचिव, फिर...

Bihar News :  शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (KK Pathak) जिले में पहली बार विद्यालय बंद होने से महज पांच मिनट पहले हाजीपुर सदर प्रखंड क्षेत्र के दो विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। अचानक पाठक के पहुंचने को लेकर हड़कंप मच गया। पटना से मुजफ्फरपुर जाने के दौरान हाजीपुर प्रखंड अंतर्गत मध्य और उच्च विद्यालय धोबघट्टी में वे शाम करीब 4.55 बजे पहुंचे थे। इस दौरान अपर मुख्य सचिव पाठक ने विद्यालय में खेल रहे बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति देखकर काफी प्रशंसा की। इस दौरान मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार दीपक और उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार के साथ विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे।

वहीं, प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार दीपक से विद्यालय में पठन-पाठन समेत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय ग्राउंड में ईंट सोलिंग पर खेल रहे बच्चों को देख प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि खेल ग्राउंड से ईंट की सोलिंग यथा शीघ्र हटाकर इसी ईंट से विद्यालय की चहारदीवारी बनाने के लिए डीईओ से पत्राचार करे। उन्होंने विद्यालय में एक और प्यूरीफायर क्लास रूम बनाने के लिए निर्देश दिया। अपर मुख्य सचिव ने लगभग 15 मिनट तक विद्यालय का निरीक्षण किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर