एक करोड़ कमाने वाले से ही शादी करेगी यह महिला, जानिए पूरा मामला

एक करोड़ कमाने वाले से ही शादी करेगी यह महिला, जानिए पूरा मामला

नई दिल्ली : हर किसी के जीवन में एक ऐसा पल जरूर आता है, जब उसे एहसास होता है कि उसे भी एक लाइफ पार्टनर की जरूरत है। इसके बाद लड़का हो या लड़की दोनों अपने लिए पार्टनर खोजना शुरू करते हैं। लड़का और लड़की जब मिलते हैं तो वो सामने वाले शख्स के सामने अपनी डिमांड रखते हैं। दोनों एक दूसरे को बताते हैं कि उन्हें कैसे पार्टनर की तलाश है। उनके होने वाले पार्टनर में क्या-क्या खूबी होनी चाहिए। इसी तरह अपनी डिमांड रखती हुए एक महिला का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस स्क्रीनशॉट को पढ़ने के बाद आप अपना माथा पकड़ लेंगे।

सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला ने मराठी में अपनी डिमांड बताई है। इसे एक शख्स ने हिंदी में ट्रांसलेट करने के बाद दोनों तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। ट्रांसलेशन वाली स्क्रीनशॉट के सबसे पहले महिला ने अपने और अपने परिवार के बारे में बताया है। इसके बाद उसने बताया है कि, 'मुंबई में जिसकी जॉब या बिजनेस और खुद का घर होगा, उसे प्राथमिकता दी जाएगी। लड़का MMBS या फिर CA जैसा पढ़ा लिखा होना चाहिए।' इसके बाद महिला ने बताया है कि लड़के की कमाई कितनी होनी चाहिए।

यह भी पढ़े एआई द्वारा तैयार फर्जी प्रिस्क्रिप्शन से जन-स्वास्थ्य को गंभीर खतरा, तत्काल लगे प्रतिबंध : आनंद सिंह

महिला ने बताया कि, कम से कम 1 करोड़ रुपये लड़के की सालाना कमाई होनी चाहिए। उसके पास खुद का घर होना चाहिए। इस फोटो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर @Ambar_SIFF_MRA नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए यूजर ने बताया है कि, 'सालाना 4 लाख रुपये कमाने वाली 37 वर्षीय महिला की यह डिमांड है।' महिला की डिमांड पढ़ने के बाद एक यूजर ने लिखा- इसी लिए यह महिला अब तक अपने लिए लड़का खोज रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- 1 करोड़ का सालाना पैकेज, लगता है दीदी जिंदगी भर सिंगल ही रहेगी। तीसरे यूजर ने लिखा- साक्षात कुबेर देव को अवतार लेना होगा इनके लिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- 37 क्या 73 साल तक बैठना पड़ेगा, इतना सब क्राइटेरिया लेकर।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट