6 साल से उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्त

6 साल से उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्त

Bihar News : बिहार के सरकारी स्कूलों में तैनात अतिथि शिक्षक को बड़ा झटका लगा है। शिक्षा विभाग ने राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सभी अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्त करने का निर्देश दिया है। 1 अप्रैल 2024 से राज्य के सभी गेस्ट टीचर की नौकरी चली जाएगी। वे एक झटके में बेरोजगार हो जाएंगे। ये सभी शिक्षक पिछले 6 सालों से राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत थे।

इस संबंध में शिक्षा विभाग के निदेशक कन्हैया प्रसाद की ओर से सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र जारी किया गया है। पत्र में लिखा गया है कि 25 जनवरी 2018 से राज्य के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की सेवा ली जा रही है। वर्तमान में कक्षा 9वीं-10वीं के लिए 37 हजार 847, कक्षा 11वीं-12वीं के लिए 56 हजार 891 और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 94 हजार 738 शिक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें विद्यालयों में पदस्थापित किया जा चुका है।

इस स्थिति में अतिथि शिक्षकों को सेवा में बनाये रखने की कोई आवश्यकता नहीं है। 1 अप्रैल से किसी भी परिस्थिति में इनकी सेवा नहीं ली जाए। जिला शिक्षा पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिया गया है कि आपके जिले में एक भी अतिथि शिक्षक सेवा में नहीं है, का प्रमाण पत्र विभाग को 3 अप्रैल तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य के सरकारी स्कूलों में हजारों की संख्या में गेस्ट टीचर काम कर रहे हैं। शिक्षा विभाग के इस फैसले से वे एक झटके में बेरोजगार हो जाएंगे। ऐसे में उनके माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक