जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, दो की मौत

जेल में कैदियों के बीच खूनी झड़प, दो की मौत

Panjab News : पंजाब की संगरूर जेल (sangrur jail) में खूनी झड़प का मामला सामने आया है। जेल के अंदर बंद 4 कैदी आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इलाज के दौरान दो कैदियों की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल है। जेल में बंद 4 कैदियों के बीच झड़प की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गये। इस दौरान चारों बुरी तरह से घायल थे। चारों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की मौत हो गई। दो का इलाज प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। डीआईजी जेल और संगरूर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संगरूर जेल में शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे कैदियों की गिनती करने के बाद बैरक में बंद किया जा रहा था, तभी एक बैरक से निकले 10 कैदियों (prisoners) ने दूसरी बैरक में मौजूद चार कैदियों पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि कैदियों के बीच झगड़ा आपसी रंजिश के चलते हुआ है। पहले ये सभी एक ही बैरक में बंद थे। अस्पताल के डॉ. करनदीप काहेल ने बताया कि जिला जेल में तैनात डॉक्टर चार कैदियों (prisoners) को लेकर आए थे, जिनमें से दो कैदी हर्ष और धर्मेंद्र की मौत हो चुकी थी। वहीं गगनदीप सिंह और मोहम्मद शाहबाज की हालत गंभीर होने के चलते पटियाला रेफर किया गया है।

 

Post Comments

Comments

Latest News

कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल
मेषभूमि, भवन, वाहन की खरीदारी के प्रबल योग बनेंगे। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। मां का साथ होगा। स्वास्थ्य...
National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Ballia News : पूर्व जिला मंत्री को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि