रोते-रोते पत्नी को हुआ रिश्तेदार से प्यार, पति को बोली-तू बेकार

रोते-रोते पत्नी को हुआ रिश्तेदार से प्यार, पति को बोली-तू बेकार

Rajsthan News : चूरू जिले में एक और महिला ने अपने पति की प्रताड़ना से परेशान होकर प्रेमी का हाथ थाम लिया है। वह अब पति से छुटकारा पाना चाहती है और प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। लेकिन समस्या है कि उसे उसके पति और परिजनों से धमकियां मिल रही है। इससे डरी दो बेटियों की मां अपने प्रेमी के साथ पुलिस के पास पहुंचकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला फिलहाल अपने प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चूरू एसपी दफ्तर पहुंची राजलदेसर की 27 वर्षीय सरिता ने बताया कि उनका परिवार अभी सिरोही रहता है। साल 2014 में उसकी शादी चूरू जिले में स्थित सालासर निवासी शख्स के साथ हुई थी। उसका पति शराबी किस्म का व्यक्ति है। वह शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। 3 साल पहले पति ने शराब पीकर उसके साथ मारपीट की और फिर घर से निकाल दिया था।

उसके बाद जब वह घर के बाहर बैठकर रो रही थी, तभी उसने पहली बार बीदासर के दड़ीबा गांव निवासी गोपाल प्रजापत (28) को देखा था। गोपाल उसकी रिशेतदारी में ही है। गोपाल ने उसे प्रभावित कर दिया। उसको लेकर अलग फिलिंग दिल में आने लगी। सरिता ने बताया कि करीब 7 महीने पहले गोपाल से उसकी दुबारा मुलाकात सुजानगढ़ के अस्पताल में हुई थी। उस समय दोनों बीमार थे और दवाई लेने अस्पताल गए थे। इसके बाद दोनों की मोबाइल पर बातें होने लगी।

यह भी पढ़े Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज

इस बीच वह पति से परेशान होकर अपने पीहर में ही रह रही थी। बीते 9 फरवरी 2024 को वह अपनी एक बेटी को लेकर घर से निकल गई और गोपाल के साथ कोटा आ गई। 2 मार्च को दोनों सिरोही थाने पहुंचे। वहां उसने पति की हरकतों को बताकर अपने बयान दर्ज कराए। उसकी एक बेटी अभी भी उसके पति के पास है। बकौल सरिता वह गोपाल के साथ ही रहना चाहती है।

यह भी पढ़े महिला आरक्षी अनु ने भारतीय महिला कबड्डी टीम में चयनित होकर भारत की जीत में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

गोपाल ने बताया कि उसने बीकॉम तक पढ़ाई की है। वह अभी कोटा में अकाउंट्स का काम करता है। सरिता ने 10वीं तक पढ़ाई की है। सरिता अपनी मर्जी से उसके साथ लिव इन में रह रही है, लेकिन दोनों को लगातार धमकियां मिल रही है। उन्हें पुलिस सुरक्षा की दरकार है, क्योंकि उनकी जिंदगी को खतरा है। 

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन