किराए के फ्लैट में सेक्स रैकेट : विदेशी लड़की, पड़ी पुलिस की रेड तो मची अफरातफरी

किराए के फ्लैट में सेक्स रैकेट : विदेशी लड़की, पड़ी पुलिस की रेड तो मची अफरातफरी

गाजियाबाद : शालीमार गार्डन पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंड़ाफोड़ किया है। इसमें कजाकिस्तान की एक युवती समेत 7 लोग गिरफ़्तार किए गए हैं। पुलिस को काफी दिनों से एक फ्लैट में सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत मिल रही थी, देर रात कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस ने संचालिका और विदेशी महिला समेत तीन महिला और चार पुरुषों को हिरासत में लिया है। विदेशी महिला से खुफिया विभाग पूछताछ करने में जुटा है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि शालीमार गार्डन एक्सटेंशन के एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है।

मामला संज्ञान में आते ही एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम महिला पुलिसकर्मी समेत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मकान पर छापा मारा। इससे वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी लोगों को पकड़ लिया। डीसीपी ने बताया कि मौके से कजाकिस्तान निवासी एक महिला, सेक्स रैकेट की संचालिका और एक अन्य महिला के अलावा, चार पुरुषों को पकड़ा है। छापे के दौरान पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामान और रुपये और मोबाइल भी मिले। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गिरोह की संचालिका महिला बुलंदशहर की रहने वाली है। यहां वह किराए का फ्लैट लेकर बीते कई माह से सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।


डीसीपी ने बताया कि विदेशी महिला के पकड़े जाने का पता चलते ही खुफिया विभाग को जानकारी दी गई। खुफिया विभाग की टीम महिला से पूछताछ कर रही है। पता चला है कि महिला कभी खुद को तजाकिस्तान का बताती है तो कभी रूस का। विदेशी महिला का बीच-बीच में गोवा चले जाने का भी पता चला है। अभी तक की जांच में यह बात सामने आई है कि यह महिला 2019 से भारत में रह रही थी। खुफिया विभाग की टीम महिला के दस्तावेजों की भी छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़े Gold Silver Rate Today : क्या फिर महंगा हुआ सोना-चांदी? जानें आज का ताजा रेट 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया : जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से अपर जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने भारतीय नागरिक सुरक्षा...
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी
16 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल