बलिया : 5 माह पहले नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले युवक को मिली बड़ी सजा

बलिया : 5 माह पहले नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले युवक को मिली बड़ी सजा

Ballia News : पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे अभियान OPERATION CONVICTION के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप पाक्सो एक्ट के आरोपी को दोषी करार देते हुए न्यायालय ने 25 वर्ष का सश्रम कारावास व पैंतीस हजार के अर्थदण्ड से दण्डित किया है।

21 अगस्त 2024 को उभांव पर पंजीकृत धारा 115 (2),352 बीएनएस व ¾ (2) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित प्रकरण में अभियुक्त आलोक पुत्र रामलाल (निवासी मुहम्मदपुर मठिया थाना भीमपुरा, हाल मुकाम नवकापुर वार्ड नं. 3 कस्बा बेल्थरा रोड थाना उभांव, बलिया) को न्यायालय विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) कोर्ट सं. 8 बलिया द्वारा धारा 4 (2) पाक्सो एक्ट में दोषसिद्ध अभियुक्त को 25 वर्ष का सश्रम कारावास व तीस हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। अर्थदण्ड न अदा करने पर अभियुक्त को एक वर्ष का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। 

धारा 115 (2) बीएनएस में दोषसिद्ध पाते हुए अभियुक्त को एक वर्ष का सश्रम कारावास व दो हजार रुपये अर्थदण्ड तथा धारा 352 बीएनएस में दोषसिद्ध अभियुक्त को एक वर्ष का सश्रम कारावास व तीन हजार रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। अभियोजन अधिकारी एडीसी राकेश कुमार पाण्डेय ने पैरवी की।

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह