एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी



बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से जुआ सामग्री, 83,010 रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और 5 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ रसड़ा कस्बे में शांति व्यवस्था ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोप क्षेत्र में स्थित उदय गोंड की बगिया में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा, जहां से मोनू सिंह उर्फ प्रकाश सिंह, बाला लखन्दर बिन्द, अखिलेश पाण्डेय, संजय सिंह, अजमल अंसारी, मारकण्डेय चौहान, सुनील कुमार, नागेश्वर राजभर, जितेन्द्र चौहान, बब्बन राजभर, अविनाश राजभर और राहुल सिंह को हिरासत में लिया। अभियुक्तों के पास से 52 ताश के पत्ते, कुल 83,010 रुपये और 10 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुए। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर रसड़ा पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 की धारा 13 के अंतर्गत मामला पंजीकृत विधिक कार्यवाही कर रही है।

Related Posts
Post Comments



Comments