'मां तेरी समता में...' : मां की स्मृति में समाजसेवी उपेन्द्र सिंह ने जरूरतमंदों में बांटी 'खुशियां'

'मां तेरी समता में...' : मां की स्मृति में समाजसेवी उपेन्द्र सिंह ने जरूरतमंदों में बांटी 'खुशियां'


बलिया। 'मैं अपने छोटे मुख से कैसे करूं गुणगान, मां तेरी समता में फीका लगता है भगवान...' कुछ इन्हीं शब्दों की श्रृंखला के साथ शहर से सटे बसंतपुर गांव निवासी शिक्षक व समाजसेवी उपेन्द्र सिंह ने अपनी मां पार्वती का स्मृति दिवस मनाया। मां की द्वितीय पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में 151 जरुरतमंदों में कंबल और वस्त्र का वितरण कर उनकी स्मृतियों को नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पार्वती देवी वास्तव में देवी स्वरुपा थी। वह धर्मपरायण थी।अपनी क्षमता के अनुसार वह ताउम्र जरुरतमंदों की मददगार बनी रही। वह हम सभी के लिए आदर्श थी। आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी स्मृतियां हम लोगों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी। कार्यक्रम में सच्चिदानंद सिंह, चन्द्रमौलि सिंह, दिनेश पांडेय, उपेन्द्र सिंह, डा राकेश कुमार सिंह, अभयंकर सिंह, यशजीत सिंह, मनीष सिंह, विशाल यादव, गोलू सिंह, विहारी सिंह, मनोज शर्मा, राजकुमार सिंह, संतोष सिंह आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता गनेश सिंह व संचालन अनुराग गुप्ता ने किया। उपेन्द्र सिंह ने सभी के प्रति आभार जताया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला पकौड़ी लेने गया पति, बस में बैठी पत्नी प्रेमी संग फरार ; हैरान कर देगा यह मामला
अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी...
11 March Ka Rashifal : इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की का योग, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में रौनक उर्फ नकी यादव का हत्यारा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में आग का तांडव : पांच झोपड़ियां राख, दो झुलसे
बलिया में इलेक्ट्रिसिटी एमेंडमेंट बिल 2026 के खिलाफ विद्युत कर्मचारियों का प्रदर्शन
उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बलिया प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए कड़े निर्देश
बलिया में ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव