बलिया में भीषण Road Accident : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक रेफर

बलिया में भीषण Road Accident : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक रेफर


रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर मार्ग पर सोमवार की देर शाम नरला गांव के समीप ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर उभांव राजीव कुमार मिश्र ने सीएचसी सीयर पहुंचकर दोनों युवकों के शव को कब्जे में ले लिया। डॉक्टर ने एक युवक की स्थिति गम्भीर देख रेफर कर दिया। इस घटना से परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।

पनिसरा हल्दीरामपुर गांव निवासी अंकित (19) पुत्र लोकनाथ माली, चन्दन (20) पुत्र रामसेवक माली व अमर (24) पुत्र हरिनारायण माली एक ही बाइक से किसी के दाह संस्कार में गए थे। देर शाम वह मालदह चट्टी से वापस घर आ रहे थे, तभी बिल्थरारोड के तरफ आ रही ट्रक ने नरला गांव के समीप सामने से टक्कर मार दी। हादसे में तीनो युवक गम्भीर रूप घायल हो गए।

उन्हें 108 नम्बर एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने अंकित और चंदन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गम्भीर रूप से घायल अमर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची उभांव पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देते हुए दोनों युवकों के शव को कब्जे में ले लिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क