मुठभेड़ के दौरान बदमाशों पर भारी पडा बलिया पुलिस का यह दो प्रयोग

मुठभेड़ के दौरान बदमाशों पर भारी पडा बलिया पुलिस का यह दो प्रयोग

बलिया। रेवती व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने 18 व 21 फरवरी को रेवती थाना क्षेत्र में लूट, छिनैती और चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। मुठभेड़ में संयुक्त पुलिस टीम ने लूट व चोरी की तीन बाइक, दो कट्टा .315 बोर, दो जिन्दा, एक खोखा व दो चाकू के साथ 04 बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ेंबलिया : NH 31 पर Accident, युवक की मौत से मचा कोहराम 

गौरतलब हो कि 18 व 21 फरवरी को बाइक सवार बदमाशों ने राधाकृष्ण पुत्र रामानन्द राम (निवासी रेवती थाना रेवती) से नौका गांव हनुमान मन्दिर के पास तथा उमेश राम पुत्र हृदया नन्द राम (निवासी तिवारी का मिल्की, थाना बैरिया) से नौकागांव सरकारी ट्यूबेल के पास मोटरसाइकिल, मोबाइल इत्यादि सामान लूट लिया था। दोनों मामले में रेवती पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। दोनों घटनाओं की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने प्रभारी निरीक्षक रेवती एवं एसओजी टीम को सफल अनावरण के लिए निर्देशित किया था। 

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा धरातलीय एवं इलेक्ट्रानिक सूचनाओं के संकलन के पश्चात एएसपी विजय त्रिपाठी व सीओ बैरिया के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक रेवती रामायण सिंह और प्रभारी एसओजी अजय यादव की टीम को रविवार की रात पता चला कि पांच अभियुक्त कही डकैती डालने की योजना बना रहे हैं। इसके तत्काल बाद रेवती व एसओजी की संयुक्त टीम ने दबिस दी, जिस पर अभियुक्तों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने का प्रयास किया गया। लेकिन पुलिस ने साहस व टैक्टिस का प्रयोग करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अभियुक्त भागने में सफल रहा। 

गिरफ्तार अभियुक्तों में विशाल पासवान पुत्र कामेश्वर पासवान (निवासी नवकागांव थाना रेवती), अनूप यादव पुत्र मन्जी यादव (निवासी बलिहार थाना हल्दी), नितेश यादव पुत्र रामचन्द्र यादव (निवासी बलिहार थाना हल्दी) व विकास यादव पुत्र रामजी यादव (निवासी बलिहार थाना हल्दी) को कम्पोजिट विद्यालय खरिका के पास से गिरफ्तार कर लिया। वहीं, अभिषेक यादव पुत्र राज कुमार यादव (निवासी गायघाट थाना हल्दी) भाग निकला। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गयी दो बाइक, घटना में प्रयुक्त चोरी की एक बाइक बरामद करने के साथ ही दो कट्टा, दो जिन्दा, एक खोखा व दो चाकू बरामद किया गया। वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए पुलिस ने अभियुक्तों को चालान न्यायालय कर दिया। 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामायन सिंह, प्रभारी अजय यादव एसओजी टीम, उप निरीक्षक चन्द्रशेखर सिंह, सूरज सिंह, हेड कांस्टेबल आलोक सिंह, वेद प्रकाश दुबे व कांस्टेबल राकेश यादव, रोहित यादव, कृष्ण कुमार सिंह, विकास सिंह, विनोद रघुवंशी, चालक अनिल पटेल, प्रदीप मौर्य, संजीव पटेल, महिला कांस्टेबल प्रीति सिंह व हेड कांस्टेबल हरिन्द्र पटेल शामिल रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य उत्सव : शानदार रहा इस प्रधानाध्यापिका का TLM बलिया में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम का भव्य उत्सव : शानदार रहा इस प्रधानाध्यापिका का TLM
बलिया : बीआरसी सीयर के प्रांगण में मंगलवार को ‘हमारा आँगन-हमारे बच्चे’ उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का...
बलिया में ससुराल आए अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
बलिया में दर्दनाक हादसा : बाइक समेत नहर में गिरे सगे भाई, एक की मौत
बलिया में दौड़ी तबादला एक्सप्रेस : सवार हुए 6 निरीक्षकों समेत कई थानाध्यक्ष
बलिया में पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !
टूटा विश्वास, बिका रिश्ता : पति ने 1000 रुपये में कराया पत्नी का गैंगरेप, मुकदमा दर्ज
नो-मैपिंग की धीमी प्रगति पर बलिया डीएम नाराज, अधिकारियों को सख्त चेतावनी