बलिया : कूड़ा प्रबंधन पर बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक महाविद्यालय की अनूठी पहल

बलिया : कूड़ा प्रबंधन पर बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक महाविद्यालय की अनूठी पहल


रसड़ा, बलिया। बाबा रामदल सूरजदेव स्मारक महाविद्यालय के मैदान पर प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर सेमिनार का आयोजन रविवार को किया गया। एनसीसी यूपी 93 बटालियन की तरफ से आयोजित सेमिनार को सम्बोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिदिन लगभग ढाई लाख से अधिक प्लास्टिक की बोतलें कूड़ेदान में फेंकी जाती है। प्लास्टिक को नष्ट होने में लगभग एक हजार वर्ष लग जाते हैं। अगर इसे जलाया गया तो कार्बनमोनो आक्साइड गैस निकलती है, जो बेहद ख़तरनाक है। सरकार ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 5R एक मुहिम चलाई है, जिसके अंतर्गत रिड्युस, रिसाइकिल, रियुस, रिकोभ तथा रिसीडीवल द्वारा गलत प्रयोग से बचा जा सकता है। सेमिनार में डा अब्दुलरब सिद्दीकी, आनंद विक्रम सिंह, मनोज कुमार सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किया। महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक शिवेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान