बलिया : मंडी जा रहा था युवक, ट्रैक्टर बना यमराज
On



बलिया। शनिवार की सुबह शहर कोतवाली के सामने ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गये।
बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा निवासी अशरफ उर्फ गोल्डन (34) पुत्र रमजान व खुर्शीद (35) पुत्र मो. शमीम शनिवार की सुबह सब्जी मंडी जा रहे थे। अभी ये कोतवाली के सामने से गुजरने ही वाले थे, तब तक ट्रैक्टर ने चपेट में ले लिया। इससे घटनास्थल पर ही अशरफ उर्फ गोल्डन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
14 Mar 2026 08:10:57
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...



Comments