बलिया : घर के छत से चलने ईंट-पत्थर, पांच रेफर

बलिया : घर के छत से चलने ईंट-पत्थर, पांच रेफर


रेवती, बलिया। रेवती थाना क्षेत्र के झरकटहां ग्राम सभा अन्तर्गत बघमरियां गांव में मंगलवार को मकान बनाने के मामले दो पक्ष आमने-सामने हो गया। मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से चार व दूसरे पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए रेवती पुलिस द्वारा सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसएचओ प्रवीण कुमार सिंह ने अस्पताल पहुंच कर घायलों से घटना की जानकारी ली। 

बताया जा रहा है कि अक्षय वर्मा ने सुबह मकान निर्माण का कार्य शुरु किया। इस बीच दूसरे की शिकायत पर डायल 112 पुलिस ने कार्य रोक दिया। पुनः कार्य शुरु होने पर थाने से एसआई परमानंद त्रिपाठी मौके पर पहुंच कर तनाव और विवाद के मद्देनजर निर्माण कार्य को रोक दिया। दोनों पक्षों को कागजात के साथ थाने में तलब किया गया। पुलिस के वापस लौटने के उपरांत फिर निर्माण शुरु हो गया। इस पर दूसरे पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंच कर आपत्ति की। इस पर गाली-गलौज के साथ छत से पत्थरबाजी शुरु हो गयी। इस घटना में अखिलेश वर्मा (40), मंदीप वर्मा (27), मिथिलेश वर्मा (30), राजीव वर्मा (22) तथा दूसरे पक्ष के सुजीत वर्मा (20) घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामले में सुबह धारा 151 के तहत पांच लोगों को चालान न्यायालय किया गया था। इस मामले में कड़ी कार्यावाही की जायेगी।


पुष्पेंद्र तिवारी 'सिन्धु'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया : ऑपरेशन के दौरान लापरवाही से प्रसूता रिंकू यादव व उसके दो जुड़वा बच्चों की मौत मामले में पुलिस...
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'
बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली