बलिया में फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, मचा कोहराम

बलिया में फंदे से लटका मिला वृद्ध का शव, मचा कोहराम

दुबहर, बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबूराम तिवारी के छपरा निवासी एक व्यक्ति ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे दुबहर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा मय हमराही ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ेंRoad Accident in Ballia : स्कूल से लौट रहे बेसिक शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

बाबूराम तिवारी के छपरा निवासी श्रवण कुमार साहनी (63) पुत्र स्व. जगदीश साहनी का शव घर के पास बगीचे में कटहल के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। इस घटना से परिजनों तथा क्षेत्र में कोहराम मच गया। सूचना पर दुबहर थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा भी पहुंच गये। 

श्रवण साहनी घर में पत्नी व 5 पुत्र तथा बहुओं के साथ रहते थे। वह मजदूरी का काम करते थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच हर एंगल से कर रही है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर