गजब ! बलिया में रेत पर उकेरा मां कालरात्रि का सुंदर स्वरूप, घर बैठे आप भी करें दीदार

गजब ! बलिया में रेत पर उकेरा मां कालरात्रि का सुंदर स्वरूप, घर बैठे आप भी करें दीदार



बलिया। दुर्गा पूजा की धूम पूरे देश में है। सभी लोग अपने-अपने तरीके से दुर्गा पूजा का त्यौहार मना रहे हैं। वहीं, जिले के बसंतपुर में मशहूर सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने नवयुवक मंगल दल बसंतपुर के पंडाल में मां कालरात्रि का सुंदर रूप रेत पर उकेर कर अपना समर्पण प्रस्तुत किया। इसके साथ ही 'दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी' स्लोगन देकर लोगों को कोरोना बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक किया है। कोरोना से बचने का संदेश देती यह कलाकृति बरबस ही कौतुहल प्रदान कर रही है। 



उधर, रुपेश की इस कलाकारी को बसंतपुर गांव के लोगों के अलावा आसपास के सैकड़ों क्षेत्रीय लोग भी देखने आए और सराहना की। इस कला के लिये कमेटी ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर सम्मान किया। कार्यक्रम में मुख्य रुप से विमलेश सिंह, उपेन्द्र सिंह, दीपक सिंह, अनिमेश रोहित सिंह, अचरज सिंह, प्रियांशु सिंह, आकाश सिंह, कल्लू  सिंह,रोहित सिंह, रघुराज प्रताप सिंह, नीरज सिंह, पंकज सिंह, शमशेर सिंह, मंगल सिंह आदर्श सिंह, रिंटू सिंह आदि उपस्थित रहे।




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal 22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
मेषसकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। मानसिक चंचलता से बचें। प्रेम की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। संतान भी ठीक है। स्वास्थ्य बहुत...
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां