बलिया : मुट्ठी भर ठेकेदारों ने किसानों को दिया करोड़ों झटका, ऐसे खुला राज

बलिया : मुट्ठी भर ठेकेदारों ने किसानों को दिया करोड़ों झटका, ऐसे खुला राज


बैरिया, बलिया। मछली के ठेकेदारों द्वारा संसार टोला तटबंध से लगभग तीन किलोमीटर पूरब बिहार के हिस्से वाली जमीन में बांस के फट्टी व खपाची से बने जाल (बरियार) लगा दिए जाने से पानी का बहाव रुक जाने के कारण उत्तर प्रदेश के इलाके में लगभग डेढ़ हजार एकड़ उपजाऊ खेत अभी भी सीपेज, बरसात व बाढ़ के पानी से जलमग्न है। फलस्वरूप खरीफ की फसल पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। वही सब्जी की खेती जलजमाव के कारण नहीं हो पा रही है। मिर्च और मटर की खेती करने वाले किसान मायूस हैं। यह सोच सोच कर हजारों किसान परेशान है कि पानी नहीं निकलेगा तो रवि की कैसे हुआ ही हो पाएगी। वहीं कृषि मजदूरी पर आधारित जीवन यापन करने वालों के समक्ष भुखमरी की स्थिति है।
उल्लेखनीय है की इब्राहिमाबाद, नवका टोला, टोलानेकाराय, लक्ष्मण छपरा, शोभा छपरा, धतुरी टोला सहित डेढ़ दर्जन गांव के खेती योग्य बड़ा भूभाग अभी भी जलमग्न है। इब्राहिमाबाद के किसान कुछ ज्यादा ही परेशान हैं, क्योंकि इस गांव के बड़े कृषि योग्य भाग पर हरी मिर्च, टमाटर व मटर की खेती होती है। किंतु इस बार जलजमाव के कारण सब्जियों की खेती नहीं हो पा रही। इस संदर्भ में इब्राहिमाबाद के प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश सिंह सहित दर्जनों किसान एसडीएम, डीएम, विधायक, सांसद सबसे इस समस्या के समाधान के लिए गुहार लगा चुके हैं। बावजूद इसके जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं हो पा रही है। मंगलवार को जलजमाव की स्थिति देखने के लिए प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश सिंह, अरविंद सिंह, अजय सिंह,नितेश सिंह, मनोज सिंह, मुन्ना सिंह, हरेंद्र सिंह, मोहन साह सहित दर्जनों किसान पानी के बहाव का अवरोध ढूंढते ढूंढते संसार टोला रेगुलेटर से तीन किलोमीटर पूरब बिहार के उस स्थान पर पहुंच गए, जहां पानी को बरियार से घेरकर गंगा में जाने से रोक दिया गया है। उक्त लोगों ने मछली के ठेकेदारों से आग्रह भी किया। कम से कम दो दिनों के लिए बरियार हटा दें। पानी हम लोगों के खेतों से निकल जाए, किंतु मछली के ठेकेदारों ने यह कह कर बरियार हटाने से मना कर दिया बरियार हटेगा तो मछलियां पानी के साथ गंगा में चली जाएंगी। यह कैसी विडंबना है मछली के मुट्ठी भर ठेकेदार अपने फायदे के लिए क्षेत्र के किसानों को करोड़ों का नुकसान पहुंचा रहे हैं। पूरा क्षेत्र जलजमाव से त्रस्त है। बावजूद इसके प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। लोगों का कहना है की मछली का एक ठेकेदार रसूखदार व्यक्ति है। इसके चलते कोई कुछ नहीं कर पा रहा है। इब्राहिमाबाद के किसानों ने इस संदर्भ में जिलाधिकारी से से जरूरी कार्यवाही करने की गुहार लगाई जाएगी है, ताकि जलजमाव से डूबे उनके हजारों एकड़ खेत से पानी बाहर निकल कर चला जाय।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत बलिया में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान मारपीट, भाग रहे युवक की एक्सीडेंट में मौत
Ballia News : वैवाहिक समारोह के दौरान डीजे बजाने को लेकर हुआ विवाद मातम में बदल गया। मारपीट के बाद...
बलिया एसपी का एक्शन : प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह सस्पेंड, ये रही बड़ी वजह
Ballia News : पूर्व प्रधान की स्मृति में आज लगेगा मेगा नेत्र शिविर, उठाएं लाभ
12 February Ka Rashifal : क्या कहते हैं आपके सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
यूपी बजट को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने बताया आंकड़ों का इंद्रधनुष और हकीकत की धुंध
'हमारा आंगन हमारे बच्चे' उत्सव में चहका बचपन : ब्लॉक प्रमुख ने बच्चों के हित में खोला पिटारा, BEO ने मंत्र
बलिया में भीषण Road Accident : i -10 की टक्कर से उड़े बाइक के परखच्चे, दो युवकों की दर्दनाक मौत