बलिया में Road Accident, छात्रा की दर्दनाक मौत

बलिया में Road Accident, छात्रा की दर्दनाक मौत


बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के सिंहाचंवर चट्टी के पास सड़क हादसे में कक्षा तीन की छात्रा की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। आक्रोशित परिजनों के साथ आस-पास के लोगों ने फेफना-रसड़ा मार्ग को जाम कर दिया, जिसे काफी मशक्कत के बाद पुलिस जाम को समाप्त करा सकीं। 
सिंहाचंवर चट्टी के पास सड़क किनारे सुरेंद्र बांसफोर का परिवार रहता है, जो सुपली व दउरी बनाने का काम करता है। मंगलवार को उसकी बेटी रूबी (8 साल) भी सड़क किनारे उसके साथ बैठी थी। इसी बीच वह किसी काम से सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 10 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेष  गुप्त धन या पुराने निवेशों की जांच-परख में रुचि बढ़ेगी। ऑफिस या सामाजिक जीवन में कुछ तकनीकी बाधाएं आ...
Ballia News : मानदेय भुगतान को लेकर मनरेगा कर्मियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी
बलिया का धनजी हत्याकांड : शव सड़क पर रख धरने पर बैठे लोग, पहुंची पुलिस
CM योगी आदित्यनाथ की मां पर अभद्र टिप्पणी, बल‍िया में मौलाना के खिलाफ तहरीर
Ballia में चोरों ने खंगाला बंद मकान, जांच में जुटी पुलिस
Ballia में 9 पेटी शराब लदी कार के साथ चार गिरफ्तार
Ballia News : भाषण प्रतियोगिता में आकांक्षा मिश्रा प्रथम, राजू कुमार यादव द्वितीय