बलिया : सपा कार्यालय पर दिखी सपा प्रत्याशियों की जीत की खुशी

बलिया : सपा कार्यालय पर दिखी सपा प्रत्याशियों की जीत की खुशी


बलिया। समाजवादी पार्टी द्वारा शुक्रवार को जिला कार्यालय पर उप्र राज्य सहकारी ग्राम विकास बैंक के पार्टी समर्थित नव निर्वाचित अध्यक्षो का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सत्ता के मद में मदहोश होकर प्रदेश के सहकारी संस्थाओं पर जबरदस्ती कब्जा करने का कुचक्र रच रही है, जबकि जनता में यह सरकार बिल्कुल अपना विश्वास खो चुकी है। सहकारी ग्राम विकास बैंक के जनपद में हुए चुनाव में सत्ता पक्ष द्वारा खुलेआम प्रशासन के सहयोग से जोर जबरजस्ती किया गया। ज्ञात हो कि जनपद के सहकारी क्षेत्र में चार पदों पर चुनाव होना था, जिसमें दो पदों पर सत्ताधारी पार्टी द्वारा जबरजस्ती विपक्षी उम्मीदवारों का पर्चा वापस करा दिया गया। शेष दो पदों पर चुनाव हुआ। इन दोनों पदों पर सत्ताधारी दल को भारी मतों से मुंह की खानी पड़ी, जिससे यह साबित होता है कि आम जनता इस सरकार से ऊब चुकी है । 
जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में जब भी कुछ अच्छा हुआ है, समाजवादी लोगों द्वारा ही हुआ है। वर्तमान सरकार सहकारी समितियों और बैंकों को बर्बाद करने के उद्देश्यों से काम कर रही है।नवनिर्वाचित उप्र राज्य सहकारी ग्राम विकास बैंक रसड़ा के अध्यक्ष सुरेश सिंह ने कहा कि रसड़ा के लोगों एवं जनपद के समाजवादी साथियों ने मेरे ऊपर विश्वास करके जो जिम्मेदारी दिया है, उसके लिए सहकारी संघ से जुड़े लोग एवं समाजवादी साथियों का ऋणी रहूंगा। संचालन जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने किया। पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह, राजन कन्नौजिया, शैलेश सिंह, संजय यादव, रमेश चन्द्र साहनी, विश्वनाथ यादव, आदर्श मिश्र 'झब्बू', राघवेंद्र खरवार, प्रभुनाथ पहलवान, संजय नटराज, विजय शंकर मंगोलपरी, उतीर्ण पाण्डेय, धर्मेंद्र यादव, जलालुद्दीन, जेडी, दिलीप भाई, नरेंद्र यादव, अनिल यादव, सुभाष यादव, शैलेश यादव आदि प्रमुख लोग रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क