बलिया : ईओ से मारपीट में नगर पालिका के तीन कर्मचारियों पर मुकदमा

बलिया : ईओ से मारपीट में नगर पालिका के तीन कर्मचारियों पर मुकदमा



बलिया। शहर कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका परिषद बलिया के तीन कर्मचारियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 353 व 427 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इन पर अधिशासी अधिकारी (EO) दिनेश कुमार विश्वकर्मा के साथ कार्यालय में गाली-गलौज, मारपीट व तोड़फोड़ करने का आरोप है। 

ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को दिये तहरीर में आरोप लगाया है कि वे 5 अक्टूबर को अपने कार्यालय में मौजूद थे। पूर्वांह करीब 11 बजे अशोक सिंह लिपिक, लक्ष्मी सागर पांडेय प्रकाश निरीक्षक व भारत भूषण मिश्र कर संग्रहक संयुक्त रुप से पहुंचे और उन पर टूट पड़े। आरोपियों ने गाली-गलौज के साथ मारपीट की। एसी तथा फर्नीचर का तोड़फोड़ किया। मामले में अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से विभागीय गलियारे में हड़कम्प मच गया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर