बलिया : DM के निर्देश पर खाद्य विभाग का छापा, मचा हड़कम्प

बलिया : DM के निर्देश पर खाद्य विभाग का छापा, मचा हड़कम्प

 


बलिया। जिलाधिकारी एसपी शाही के निर्देश पर मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव ने अपनी टीम के साथ बुधवार को शहर की दुकानों पर छापेमारी की। दुकानों के अलावा संदिग्ध फलहारी खाद्य पदार्थो के नमूने भी लिए गए। नवरात्रि को देखते हुए जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देश है कि आम जनता को शुद्ध खाद्य व पेय पदार्थ उपलब्ध हो, इस पर नजर रखने के लिए खाद्य विभाग की टीम सक्रिय रहे। उन्होंने 24 अक्टूबर तक विशेष छापा अभियान चलाने का निर्देश दिया है। 

टीम ने नगर के प्रतिष्ठित शाॅपिंग माॅल- बी मार्ट व नन्दनी मार्ट से फलहारी खाद्य पदार्थ जैसे सिंघाड़ा का आटा, रामदाना लड्डू, गुड़, फलहारी नमकीन, किशमिश, लाचीदाना, छुहाड़ा आदि समेत कुल नौ नमूने जांच के लिए  इकट्ठा किया। इससे पहले भृगु आश्रम रोड स्थित भृगु स्टोर्स व श्री स्टोर्स से भीे फलहारी खाद्य पदार्थो के कुल सात नमूने लिए, जिसमें प्रमुख रूप से मूंगफली दाना, घी, कुट्टू का चावल, सेंधा नमक आदि शामिल था। इन प्रतिष्ठानों पर जजांच दल ने कोविड-19 के दृष्टिगत शासन द्वारा निर्गत मानक संचालन प्रक्रिया का अनुपालन कड़ाई से करने का निर्देश दिया।

एक्सपायरी डेट देख के ही खरीदें पैक्ड सामान

अभिहित अधिकारी महेन्द्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान नवरात्र तक लगातार चलेगा। अब तक जनपद में छापेमार दल ने कुल 33 संदिग्ध नमूने लिए है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे पैक्ड समानों पर अंकित बेस्ट विफोर या एक्सपायरी तिथि देख कर ही खरीदें। छापेमार दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, अमित सिंह, चन्द्र प्रकाश, संतोष कुमार, नरेन्द्र कुमार व विपिन गिरि थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जो लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते...
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत