बलिया : शिक्षक अनिल कुमार वर्मा के निधन से मर्माहत शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व कर्मचारियों ने दी श्रद्धांजलि
On



बलिया। शिक्षा क्षेत्र बेलहरी के कम्पोजिट विद्यालय भरखोखा पर तैनात सहायक अध्यापक अनिल कुमार वर्मा के असामयिक निधन से बेलहरी ब्लाक के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व कर्मचारियों ने बीआरसी पर शोक सभा आयोजित कर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
बता दें कि बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव निवासी शिक्षक अनिल कुमार वर्मा के निधन की सूचना से हर कोई स्तब्ध रह गया। सोमवार को स्कूल से खुशी-खुशी घर लौटे अनिल की सांसे मंगलवार की सुबह अचानक थम गईं। उनके निधन से मर्माहत शिक्षकों ने बीआरसी पर श्रद्वांजलि सभा की। इस मौके पर शशिकान्त ओझा, विद्यासागर दूबे, संतोष सिंह, आदर्श सिह, आशा देवी, सारिका पाण्डेय, राजीव, अशोक सिंह, राकेश, राहुल, अरुण, अजय चौबे, वृजेश यादव इत्यादि शिक्षक मौजूद रहे। संचालन बीके पाठक ने किया।
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
13 Mar 2026 08:02:53
UP Panchayat Chunav : यूपी में पंचायत चुनाव कब होगा ? यह अभी तय नहीं है, पर मत पत्रों की...




Comments