बलिया : 12 वर्ष तक प्राशिसं के ब्लाक अध्यक्ष रहे पृथ्वी नाथ पाण्डेय का निधन

बलिया : 12 वर्ष तक प्राशिसं के ब्लाक अध्यक्ष रहे पृथ्वी नाथ पाण्डेय का निधन


बलिया। शिक्षा क्षेत्र दुबहर के प्राथमिक विद्यालय शिवपुर दियर नंबर एक से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पृथ्वी नाथ पाण्डेय का निधन सोमवार की सुबह हो गया। वे  योग्य शिक्षक, विद्वान, समय के पाबंद, मिलनसार एवं प्रखर वक्ता थेे। 12 वर्षों तक शिक्षा क्षेत्र दुबहर के ब्लाॅक अध्यक्ष तथा प्राथमिक शिक्षक संघ, बलिया के तत्कालीन जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कार्यकारिणी के जनपदीय उपाध्यक्ष रहे। 

उनके निधन पर प्राथमिक विद्यालय शिवपुर दियर नंबर-1 के प्रधानाध्यापक एवं उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकृत, लखनऊ के प्रांतीय उपाध्यक्ष गणेश जी सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि वे मेरे अभिभावक समान थे। हमेशा उनसे प्रेरणा मिलती रही। प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकृत के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि श्रद्धेय पाण्डेय जी जैसे महान व्यक्तित्व के निधन से जनपद बलिया ने शिक्षा के क्षेत्र से कोहिनूर तथा शिक्षकों एवं शिक्षक संघ का एक स्वस्थ निर्विवाद एवं बेबाक शरताज खोया है, जिसकी रिक्तता को भरना असंभव है। प्राथमिक शिक्षक संघ पंजीकृत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश कुमार, जिला स्काउट मास्टर एवं जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार ओझा, ज्योतिरंजन कुमार, ममता पाण्डेय, सुधीर ओझा, दीपक कुमार सिंह, अजीत सिंह ने श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद