सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बलिया के इस स्कूल के शिक्षकों ने की 'नई पहल'

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ बलिया के इस  स्कूल के शिक्षकों ने की 'नई पहल'

बलिया। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छेड़े गये अभियान की सफलता को शिक्षा क्षेत्र हनुमागंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी के शिक्षकों ने 'नई पहल' की है, जो मील का पत्थर साबित हो सकती है। शिक्षकों के हाथों मिली खुशी से जहां मेधावियों के चेहरे चमक उठे, वहीं अन्य बच्चों में उत्साह की नई उर्जा संचरित हुई। 

शिक्षा क्षेत्र हनुमागंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी के शिक्षकों की पहल पर बच्चों ने अप्रयुक्त सिंगल यूज प्लास्टिक द्वारा विभिन्न उत्कृष्ट कलाकृतियों का निर्माण किया था। इसमें निर्णायक मंडल ने सभी कक्षा के सर्वश्रेष्ठ तीन कलाकृतियों को विशेष पुरस्कार के लिए चयनित किया। 

चयनित मेधावियों को विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक सुनील श्रीवास्तव एवं विराट कुंवर (HM-EMPS Chanduki) के साथ सभी शिक्षकों ने पुरस्कृत किया। वहीं, अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से अलंकृत किया गया। 


इस मौके पर रजनीकांत, श्रीमती नीतू यादव, शैलेष कुमार, संजय चौरासिया, सुश्री साधना एवं मंजू वर्मा मौजूद रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर