इसलिए किसानों और व्यापारियों को SDM ने किया सम्मानित Ballia News

इसलिए किसानों और व्यापारियों को SDM ने किया सम्मानित Ballia News

रसड़ा, बलिया। नवीन कृषि मंडी कार्यालय में बुधवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाजार ई-नाम दिवस पर उपजिलाधिकारी मोती लाल यादव ने किसानों और व्यापारियों को प्रमाण पत्र तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय बाजार पोर्टल पर क्रय विक्रय करने वाले किसान और व्यापारियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। किसान अन्नदाता है, जो अपनी मेहनत के बल पर फसल उगाता है। व्यापारी भाग्य विधाता है, जो सरकार को राजस्व उपलब्ध कराता है।प्रधानमंत्री द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि किसान का जो भी अनाज, फल व सब्जी होगा, वह कृषि मंडी में व्यापारियों को बेचेगा। अगर नहीं विक्रय हुआ तो पोर्टल पर क्रय विक्रय करने का पूरा हक है। दूसरे बगल के कृषि मंडी में बेचेगा, उसका किसानों का उचित मूल्य सरकार द्वारा किसानों के खाते में भेजा जाएगा। इस मौके पर व्यापारी फरमान अली, अनवर अली, युसूफ तथा अच्छी फसल उगा कर बिक्री करने वाले किसान श्रीराम वर्मा, रितेश पांडे, विजेन्द्र को प्रमाण पत्र और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मंडी निरीक्षक सूर्यभान यादव, ओम प्रकाश, राधेश्याम, इंद्रेश यादव, आकाश, रीना सिंह, नाटे मियां आदि लोग उपस्थित रहे।



शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
बलिया : फेफना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की लगभग तीन...
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students