बलिया : त्रुटिपूर्ण बिल पास न करने पर ट्रेजरी कर्मचारी से उलझा स्वास्थ्य विभाग का बाबू, CTO ने DM को लिखा पत्र

बलिया : त्रुटिपूर्ण बिल पास न करने पर ट्रेजरी कर्मचारी से उलझा स्वास्थ्य विभाग का बाबू, CTO ने DM को लिखा पत्र



बलिया। सीएमओ कार्यालय के लिपिक मनोज सिंह यादव के खिलाफ वरिष्ठ कोषाघिकारी ममता सिंह ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई का अनुरोध किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश कोषागार कर्मचारी संघ भी उक्त लिपिक के अमर्यादित व्यवहार पर नाराजगी जाहिर किया है। 

जिलाधिकारी को भेजे गये पत्र में वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कोषागार कर्मचारी संघ बलिया के पत्र का हवाला देते हुए लिखा है 'मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया के लिपिक मनोज सिंह यादव 8 अक्टूबर 2020 की सायं 5.30 बजे कोषागार कार्यालय आया एवं बिल पारित कराने का दबाव बनाने लगा। संबंधित कोषागार लेखाकार धर्मनाथ गोस्वामी द्वारा संबंधित बिल में आवश्यक त्रुटि संशोधन किए जाने के बाद बिल प्रस्तुत करने एवं कोषागार के सहयोगी सोनू गिरी को उक्त बिल आपत्ति रजिस्टर पर दर्ज कर श्री यादव को वापस करने के लिए कहा गया, पर श्री यादव बिना आपत्ति दर्ज कराएं ही बिल लेकर जाने लगा। सोनू गिरी द्वारा बिल
आपत्ति रजिस्टर पर दर्ज कर एवं प्राप्त करने के बाद ले जाने हेतु कहने पर श्री यादव द्वारा उसके साथ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गाली गलौज दी गई। मना करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।' श्री यादव के इस कृत्य से स्पष्ट है कि इस प्रकार के कर्मचारियों के कोषागार में आने जाने से कोषागार के कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है। कोषागार के नियमों की अवहेलना होती है, जिससे सही प्रकार से कार्य संपादित किए जाने में असुविधा उत्पन्न होती है। ऐसे में उक्त लिपिक के खिलाफ कार्रवाई अपेक्षित है।

यह है मामला

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने लिखा है कि कोषागार संघ बलिया एवं सोनू गिरी द्वारा दिए गए पत्र के आधार पर मनोज सिंह यादव लिपिक, कोषागार कार्यालय में आया एवं 27 लाख 65 हजार 849 रुपये का त्रुटिपूर्ण बिल दिया, जिसमें यह आपत्ति की गई थी कि वेतन देयक में जीपीएफ शेड्यूल 14000 संलग्न किया जाए, जिससे कोषागार लेखा में अंतर ना हो। इसी बात पर मनोज सिंह यादव उलझ गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज  कटहल नाला सुंदरीकरण, बलिया बाईपास और चौराहों के आधुनिकीकरण की तैयारी तेज 
बलिया : जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन ने शनिवार को कटहल नाला सुंदरीकरण कार्य की प्रगति का...
Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल
7 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का Rashifal
बलिया के लाल रवि शेखर सिंह को  UPSC में 176वीं रैंक, तीसरे प्रयास में मिली सफलता
नेशनल चैंपियन बनकर लौटे बलिया के इन खिलाड़ियों को पूर्व मंत्री ने किया सम्मानित
बलिया में 'दिशा' की बैठक : विकास योजनाओं पर मंथन, 58 बिंदुओं पर समीक्षा
UPSC 2025 में बलिया की बेटी शिक्षा पाठक ने भरी सफल उड़ान, चहुंओर खुशी की लहर