बलिया-आरा रेल लाइन का सर्वे पूरा : सांसद ने रेलवे से जुड़ी और भी दी खुशखबरी

बलिया-आरा रेल लाइन का सर्वे पूरा : सांसद ने रेलवे से जुड़ी और भी दी खुशखबरी

बैरिया, बलिया। रेल सुविधा के क्षेत्र में जिले के लिए खुशखबरी है। आजादी के साढ़े सात दशक बाद सांसद वीरेन्द्र मस्त के प्रयास से बलिया को आरा से नई रेल लाइन बनाने के लिए सर्वे का काम टीम ने पूरा कर लिया है। सर्वे रिपोर्ट मई महीने में रेलवे के सीईओ को टीम सौंपेगी।

सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बताया कि आरा से बकुल्हा तक नई रेल लाइन बनाने और उसका विस्तार बलिया तक करने के लिए रेलवे के पास प्रस्ताव है। इसके लिए रेलवे ने सर्वे के लिए 65 करोड़ रुपये 2020-21 के वित्तीय वर्ष में स्वीकृत किया था। सर्वे तीन स्थानों पर रेलवे लाइन बनाने के स्थलीय निरीक्षण के साथ-साथ ड्रोन सर्वे भी कराया गया है। 

शुक्रवार को अपने संसदीय कार्यालय सोनबरसा में पत्रकारों से मुखातिब सांसद ने बताया कि बकुल्हा को जंक्सन के रूप में विकसित करने और वहां रेलवे यार्ड बनाये जाने का प्रस्ताव भी विचाराधीन है। इस संदर्भ में मई माह के अंत तक निर्णय हो जाएगा। इस बाबत मैंने रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता की है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो जल्द ही धरातल पर इस प्रयास का फल दिखने लगेगा। सांसद ने बकुल्हा से गाजीपुर तक सभी स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को बढाने व कोरोना काल में ट्रेनों के निरस्त ठहराव को बहाल करने के संदर्भ में अधिकारियों से वार्ता किया है।

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली