बलिया : बालक की मौत से मचा कोहराम

बलिया : बालक की मौत से मचा कोहराम

_
रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के जिंदापुर गांव में ठंड लगने से ढाई वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक की मौत से पूरे परिवार शोक में डूब गया है। जिंदापुर गांव निवासी फिरोज खान का ढाई वर्षीय पुत्र उष्मन खान रविवार की देर रात अचानक अचेत हो गया। परिवार वाले आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए, जहां गहनता से जांच करने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सोमवार को परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments