बलिया : वायरल वीडियो मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को लेकर कही ये बात

बलिया : वायरल वीडियो मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को लेकर कही ये बात


बलिया। बेसिक शिक्षा की बेहतरी के लिए सरकार हर जतन कर रही है, फिर भी कभी-कभी विभाग की किरकिरी कराने वाले मामले सामने आ ही जाते है। ताजा प्रकरण शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी शिक्षा क्षेत्र का है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय आदर में एक भी शिक्षक मौजूद नहीं है, लिहाजा सफाई कर्मी ही क्लास रूम में बच्चों को पढ़ाता दिख रहा है। शिक्षक रूपी सफाई कर्मी के अनुसार विद्यालय के अध्यापक यह बोलकर गए है कि 'बच्चों को थोड़ा देखिएगा, हम मीटिंग में जा रहे हैं।' 
वायरल वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। वीडियो के मुताबिक, प्राथमिक विद्यालय आदर में कहीं बच्चे खेल रहे हैं तो कहीं पढ़ रहे हैं। वहीं एक शिक्षक क्लास में कुर्सी छोड़ रहे हैं, जो शिक्षक नहीं सफाई कर्मी हैं। उधर, वायरल वीडियो के बावत खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश मिश्रा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उक्त विद्यालय पर तीन शिक्षक है, जिसमें दो शिक्षक बीआरसी पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। एक शिक्षक विद्यालय पर थे। अचानक उनके बच्चे की तबीयत खराब की सूचना घर से पहुंची। फिर, वे बीआरसी पर सूचना देकर घर चले गये। इसके साथ ही उक्त विद्यालय पर दूसरे विद्यालय से एक अन्य शिक्षक को भेजा गया, लेकिन उस शिक्षक को वहां पहुंचने में कुछ देर हो गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव