बलिया : किशोरी को जबरिया खेत में खींच ले गया युवक
On



बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर सायं दलित किशोरी के साथ दुराचार का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने किशोरी की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया हैं।
कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि पीड़ित किशोरी ने आरोप लगाया हैं कि वह घर से खेत जा रही थी, तभी गांव का ही एक युवक जबरदस्ती गन्ने के खेत में खींच ले गया। विरोध करने पर मारा-पीटा और दुराचार किया। कोतवाल ने बताया कि आरोपी युवक गांव से फरार हैं। पुलिस तलाश में जुटी है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
विजय कुमार गुप्ता
Tags: Ballia News

Related Posts
Post Comments

Latest News
14 Mar 2026 08:10:57
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...



Comments