बलिया : ड्रेस और किताब लेकर बच्चों के घर पहुंचे बीएसए ने अभिभावकों से लिया Feedback

बलिया : ड्रेस और किताब लेकर बच्चों के घर पहुंचे बीएसए ने अभिभावकों से लिया Feedback


रसड़ा, बलिया। बीएसए शिव नारायण सिंह ने सोमवार को रसड़ा शिक्षा क्षेत्र में अपने दौरे के दौरान कोविड-19 के कारण उच्च प्राथमिक विद्यालय रसड़ा के बच्चों के उनके घर जाकर दो सेट ड्रेस एवं पुस्तकें देकर उनका उत्साहवर्धन किया। उनकी पढ़ाई के बारे में अभिभावकों से फीडबैक भी बीएसए ने ली।इस कार्य से बीएसए ने जनपद के शिक्षकों को जहां एक सकारात्मक संदेश दिया है, वहीं गरीब तबके से परिषदीय विद्यालयों में शिक्षण प्राप्त करने आने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन कर उनके अभिभावकों के विश्वास में नई ऊर्जा का संचार किया।
उच्च प्राथमिक विद्यालय रसड़ा बाहरी चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है, वहां जाने का रास्ता तक नहीं है। ऐसी स्थिति में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित समस्त स्टाफ गांव में जाकर अपनी ड्यूटी करते हैं। प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सिंह गांव के बच्चों को टीचिंग लर्निंग मैटेरियल की हार्ड कॉपी व वर्कशीट बनाकर बच्चों को देते हैं। उसका मूल्यांकन करते हैं। प्रधानाध्यापक के निवेदन पर पहुंचे बीएसए शिव नारायण सिंह ने अध्ययनरत बच्चों के घर जाकर यूनिफॉर्म एवं नि:शुल्क पुस्तकें दी। फिर बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय कोटवारी के बच्चों में पुस्तकें और यूनिफार्म वितरित किया। प्रधानाध्यापिका आरती गुप्ता को अभिलेखों के बेहतरीन रखरखाव के लिए शाबाशी दी। प्रधानाध्यापिका ने विद्यालय पर शौचालय निर्माण की मांग की। बीएसए प्राथमिक विद्यालय कैलीपाली की व्यवस्था भी बीएसए को अच्छी लगी। ड्रेस वितरण के साथ बीएसए ने प्रधानाध्यापक संजय सिंह यादव की पीठ थपथपाई। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी रसड़ा बंशीधर श्रीवास्तव व डीसी नुरुल हुदा उपस्थित रहे।


शिवानंद बागले

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
चंद्र ग्रहण पर विशेषइस वर्ष का अंतिम चंद्र ग्रहण (3 मार्च 2026) को लगने वाला खग्रास चन्द्रग्रहण भारत में  ग्रस्तोदित...
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में 251 बच्चों का चयन, बलिया बीएसए ने बढ़ाया उत्साह