बलिया : हाकिम मैं जिन्दा हूं, वह शव मेरा नहीं था ; फिर...

बलिया : हाकिम मैं जिन्दा हूं, वह शव मेरा नहीं था ; फिर...


बैरिया, बलिया। हाकिम मैं जिन्दा हूं। मैं मरा नहीं हूं। यह वाकया है बैरिया थाने की। पुलिस ने जिसे मृत बताकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, वह व्यक्ति जिंदा निकला। मृत व्यक्ति बगल के गांव का था, जिसकी पहचान पीएम हाउस जाकर परिजनों ने किया।
गौरतलब है कि रविवार को देवकीछपरा गांव के सामने भागड़ नाला में एक अधेड़ का शव पानी में उतराया मिला था। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक ओमप्रकाश यादव ने मनसा राम उर्फ जयपाल (निवासी बाला घाट मध्यप्रदेश) के रूप में पहचान कर शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। समाचार पत्रों में खबर छपने पर मृत घोषित व्यक्ति घबरा गया और स्वर्णकार समाज के लोगों के साथ थाने पहुंच गया। कहने लगा कि साहब मैं जिंदा हूं। उसके बाद मृतक की पहचान निकट के गांव बिन्द टोला के सुभाष बिन्द (42) पुत्र स्व. श्रीराम बिन्द के रूप में हुई, जो तीन-चार दिनों से घर से गायब था। मृतक का 15 वर्षीय पुत्र गुड्डू बिन्द, पत्नी विजयन्ती देवी परिजनों के साथ शव की शिनाख्त के लिए पोस्टमार्टम हाउस पहुंची, जहां उसकी पहचान सुभाष बिन्द के रूप में की गई। इस संदर्भ में एसएचओ बैरिया शिवशंकर सिंह ने बताया कि हमारे उपनिरीक्षक को लोगों ने उसका नाम मनसा राम बता दिया था। इस वजह से ऐसा हो गया। उसका पोस्टमार्टम मैं रुकवा दिया था। उसके परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए है। उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम होगा। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार बलिया में 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म : 5 ने नोचा जिस्म, दो युवक गिरफ्तार
बलिया : गड़वार थाना पुलिस ने 10वीं की छात्रा से गैंगरेप में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।...
बलिया में फंदे से झूली युवती, मौत से मचा कोहराम
21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
मानदेय वृद्धि की घोषणा से शिक्षामित्रों में खुशी, बाबा बालेश्वरनाथ मंदिर में मत्था टेककर जताया सीएम योगी का आभार
बलिया में TET की अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों ने फूंका बिगुल : पहले X दिखायेंगे ताकत, फिर PM को भेजेंगे पाती
शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय को लेकर सीएम योगी का बड़ा ऐलान, अप्रैल से मिलेगी बढ़ी सैलरी 
20 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे