बलिया डीएम ने शिक्षक को किया बर्खास्त, रिकवरी का भी आदेश

बलिया डीएम ने शिक्षक को किया बर्खास्त, रिकवरी का भी आदेश

बैरिया, बलिया। सुदिष्ट बाबा महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष व पूर्व प्रचार्य डा. सुधाकर प्रसाद तिवारी को जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश के अनुपालन में बर्खास्त कर दिया है। वहीं 1997 से अब तक आहरित वेतन की रिकवरी का भी आदेश भी जारी किया गया है। जिलाधिकारी सुदिष्ट बाबा महाविद्यालय के प्रबन्ध संचालक के हैसियत से डा. तिवारी को बर्खास्त किया है। इस कार्रवाई से हड़कम्प मच गया है।

यह भी पढ़ेंबलिया में Murder : मंदिर परिसर में चाकू से गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या

आरोप है कि डा. तिवारी ने अवैध तरीके से नियुक्ति के बाद उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बाद दो दशक से अधिक समय तक उक्त महाविद्यालय में शिक्षण कार्य किया। वहीं शिक्षा सत्र 2017-18 में उक्त महाविद्यालय का कार्यवाहक प्रचार्य भी रहे है। जिलाधिकारी द्वारा 02 मई 2022 को जारी पत्र में बताया गया है कि पूर्व में ही कुलाधिपति व महामहिम राज्यपाल द्वारा उनकी नियुक्ति को गलत करार देते हुए सेवा समाप्त कर दिया था। इसी क्रम में तथ्यों को छिपाकर डा तिवारी ने न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया था। उसकी भी अवधि समाप्त हो जाने पर प्रबन्ध समिति के सदस्यों के शिकायती पत्र के जांच के क्रम में जिलाधिकारी ने डा सुधाकर तिवारी को बर्खास्त कर वेतन रिकवरी का आदेश जारी किया है।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट